VISITORS

0 1 7 5 4 7

July 20, 2026 4:11 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

 इंदौर : विकास बनाम जमीनी हकीकत पढ़े खास रिपोर्ट

पोस्टरों में स्मार्ट सिटी… लेकिन मोहल्लों में कब दिखेगा बदलाव ?

शब्द अग्नि / इंदौर  देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाला इंदौर विकास की नई-नई योजनाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए भी जाना जाता है। स्मार्ट सिटी, मेट्रो, ई-बस सेवा, सड़कों के चौड़ीकरण और आधुनिक सुविधाओं के दावों के बीच शहर लगातार आगे बढ़ने की तस्वीर पेश करता है। लेकिन दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में रहने वाले नागरिक आज भी रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

बारिश के मौसम में कई कॉलोनियों और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती है। कुछ स्थानों पर खराब ड्रेनेज व्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क निर्माण और मरम्मत के बावजूद कई जगह गड्ढे, अधूरे काम और यातायात अव्यवस्था नागरिकों की चिंता बढ़ाते हैं।

स्मार्ट सिटी का सपना, लेकिन गलियों की हकीकत अलग

इंदौर में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। शहर में आधुनिक परिवहन व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के प्रयास लगातार जारी हैं। लेकिन आम नागरिकों का कहना है कि विकास का फायदा तभी पूरी तरह महसूस होगा, जब शहर की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता से किया जाए कई मोहल्लों में लोगों की शिकायत रहती है कि मुख्य सड़कों पर विकास कार्य दिखाई देते हैं, लेकिन आंतरिक गलियों में सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अभी भी सुधार की जरूरत है।

बारिश ट्रेफिक सबसे बड़ी चुनौती 

हर साल मानसून के दौरान जलभराव की समस्या शहर के कई हिस्सों में सामने आती है। नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान किए जाएं तो बारिश के दौरान होने वाली परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ट्रैफिक और बढ़ता दबाव भी चुनौती तेजी से बढ़ते शहर के साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। कई प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति आम होती जा रही है। पार्किंग व्यवस्था, सड़क प्रबंधन और यातायात अनुशासन को लेकर भी लगातार चर्चा होती रहती है।

जनता का सवाल—विकास आखिर पहुंचेगा कब ?

इंदौर की जनता विकास कार्यों का स्वागत करती है, लेकिन उनकी उम्मीद है कि बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं पर भी उतना ही ध्यान दिया जाए। नागरिकों का सवाल है कि जब शहर स्मार्ट बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तो हर मोहल्ले और हर गली में इसका असर कब दिखाई देगा? इंदौर ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन असली चुनौती अब यह है कि विकास की चमक शहर के हर हिस्से तक पहुंचे। स्मार्ट सिटी की पहचान सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट्स से नहीं, बल्कि आम नागरिक के रोजमर्रा के जीवन में आने वाले सुधार से तय होगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर