VISITORS

0 1 7 4 4 3

July 19, 2026 5:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मधुमिलन–छावनी रोड़ का महापौर ने किया निरीक्षण

 समय पर काम पूरा करने के निर्देश

शब्द अग्नि / इंदौर

इंदौर के बहुप्रतीक्षित मधुमिलन–छावनी मास्टर प्लान रोड के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का शनिवार को महापौर और स्थानीय विधायक ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ता है और इसके तैयार होने से यातायात का दबाव कम होगा, साथ ही लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो। महापौर ने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने देने के निर्देश भी दिए।

रास्ता बंद होने से राहगीरों को भारी दिक्कत 

फिलहाल निर्माधीन सड़क से आवागमन बंद होने राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है एवं स्थानीय लोगो को अपने वाहन अपने निवास स्थान से दूर खड़े करना पड़ रहे है उक्त मार्ग पर फ़िलहाल यातायात बाधित होने के कारण लोगो को अन्य रास्तो से होकर गुजरना पड़ रहा है ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर