VISITORS

0 1 7 5 8 7

July 20, 2026 8:09 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

हैलो, मैं अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बोल रहा हूॅ

छात्रावास के निरीक्षण के दौरान डॉ जाटव ने की अभिभावक से फोन पर बात
   दैनिक शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने श्योपुर प्रवास के दौरान आज कन्या महाविद्यालयीन स्तरीय छात्रावास पुलिस लाइन रोड श्योपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित उक्त छात्रावास के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासी महाविद्यालयीन छात्रा कु. रसना बैरवा के पिता श्री महावीर बैरवा निवासी अलापुरा को मोबाइल पर फोन लगाकर बातचीत की, इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिका को छात्रावास में किसी तरह की परेशानी तो नही है, और इसकी पढाई कैसी चल रही है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि बालिका से मिलने के लिए कब-कब आते है, इस पर बालिका के पिता ने बताया कि छात्रावास में रहने के दौरान किसी प्रकार की समस्या नही है और शासन की योजना का लाभ मिल रहा है।
वे समय-समय पर अपनी पुत्री से मिलने के लिए आते रहते है। इसके साथ ही आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने छात्रावास में अभिभावक से भेंट का रिकार्ड रखने वाले रजिस्टर का अवलोकन भी किया। उन्होंने सुबह के समय बालिकाओं को प्रदाय किये गये नाश्ते को चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण राकेश गुप्ता, डीपीसी भूपेन्द्र शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अकोदिया, पूर्व अध्यक्ष पूरण आर्य, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती प्रीति सक्सैना आदि उपस्थित थे।

एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव द्वारा छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से उनके भोजन, आवास तथा पढाई के संबंध में आत्मीय चर्चा की गई तथा छात्रावास में पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया।

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव द्वारा इसके अलावा शासकीय हजारेश्वर हायर सैकेण्डरी विद्यालय श्योपुर तथा बायपास रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण भी किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर