VISITORS

0 0 9 6 5 0

June 7, 2026 1:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 1:24 am

साइलेंसरों पर चला पुलिस का बुलडोजर

मैकेनिकों को अल्टीमेटम, कानफोडू आवाज निकालने वाली बाइकों पर कार्रवाई, संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

शब्द अग्नि / धार। शहर की सड़कों पर कानफोडू आवाज और पटाखों जैसे धमाके कर दहशत फैलाने वाले मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सीएसपी सुजावल जग्गा के नेतृत्व में यातायात और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दोपहिया वाहनों में लगे अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्तो कर करीब 90 हजार रुपये कीमत के 30 मॉडिफाइड साइलेंसरों को यातायात थाना परिसर में बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।

आम नागरिको को थी, बड़ी परेशानी

पिछले कुछ समय से शहर के प्रमुख चौराहों और रिहायशी इलाकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों का आतंक बढ़ गया था, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतें मिलने के बाद सीएसपी सुजावल जग्गा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग पॉइंट लगाए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोककर उनके साइलेंसरों को मौके पर ही निकलवाया गया और वाहन चालकों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।
90 हजार के साइलेंसर कबाड़ में तब्दील
पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 30 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए थे इन सभी साइलेंसरों को जमीन पर बिछाकर उनके ऊपर बुलडोजर फिरवा दिया गया जिससे चंद सेकड़ में ही हजारों रुपये के ये साइलेंसर कबाड़ हो गए। । नष्ट किए गए साइलेंसरों की कुल बाजार कीमत लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के साथ ही सीएसपी ने शहर के ऑटो पार्ट्स दुकानदारों और बाइक मैकेनिकों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी दुकानदार या मैकेनिक वाहनों में इस तरह के अवैध साइलेंसर फिट करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब ऐसी दुकानों की भी निगरानी कर रही है जहाँ अवैध रूप से साइलेंसर बेचे या मॉडिफाई किए जाते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर