VISITORS

0 0 9 6 5 0

June 7, 2026 1:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 1:25 am

ग्रीष्मकालीन खेल शिविर, 1970 खिलाड़ी शामिल

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – जिले में मध्य प्रदेश शासन के जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बालाघाट तथा जिले के समस्त खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन शिविर” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के नेतृत्व में जिले के सभी 10 विकासखंडों एवं जिला मुख्यालय में संचालित विभिन्न खेलों के शिविरों में लगभग 1970 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर समाप्त होने के बाद भी नियमित अभ्यास जारी रखना चाहिए तथा खेलों से निरंतर जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि मोबाइल का उपयोग किया जाए तो वह अभिभावकों की निगरानी में और केवल शिक्षा व ज्ञानवर्धक उद्देश्यों के लिए होना चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण ग्रामीण एवं पारंपरिक खेल धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में शासन द्वारा आयोजित खेल शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सराहनीय पहल है।

 

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर