VISITORS

0 0 9 6 5 0

June 7, 2026 1:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 1:25 am

सीवन पुत्र-पुत्री की टीम 5000 के लक्ष्य की ओर

रविवार को दिलवाएगी वार्डों में सीवन संकल्प

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। सीवन अभियान का 73 वाँ दिवस सीवन संकल्प के रूप में मनाया जाएगा जिसके तहत विभिन्न वार्डों में सीवन संकल्प दिलवाया जाएगा जिसके संकल्प के अंतर्गत सीवन पुत्र-पुत्री सीवन की स्वच्छता का प्रण लेंगे की ना कभी कचरा नदी में डालेंगे और ना ही किसी को डालने देंगे। जन्म देने वाली माँ के समान ही जीवन दायिनी सीवन का ध्यान रखेंगे। सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया कि संकल्प के तहत विभिन्न वार्डों में वा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर सीवन संकल्प दिलवाया जाता है और उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक 4218 सीवन पुत्र तथा सीवन पुत्री बन चुके हैं 5000 के लक्ष्य के करीब आ चुके हैं 5000 पूरा करने के बाद अगला लक्ष्य 10000 का लिया जाएगा सीवन पुत्र पुत्री बनने के बाद सीवन की दशा बदली है लोग नदी के प्रति संवेदनशील बने हैं व नदी की स्वच्छता का ध्यान रख रहे हैं।
सीवन संकल्प लेने हेतु सीवन पुत्र मुकेश राय ,जगदीश वर्मा, कैलाश चौहान ,प्रकाश यादव, राजकुमार सोनी, वैभव राठौर, कनीराम मालवीय, सुरेश भगत, अशोक नामदेव ,मांगीलाल प्रजापति ,सतीश सी, दीपक राठौड़, योगेंद्र राय ,लक्ष्मण सिंह चौकसे ,प्रदीप चावड़ा, अथर्व चावड़ा,रवि माहेश्वरी, देवेश सिसोदिया ,लोकेश सोनी ,राजू खत्री ,अशोक खत्री आदि ने विशेष आग्रह किया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर