VISITORS

0 0 9 6 5 0

June 7, 2026 1:26 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 1:26 am

स्वास्थ्य कर्मियों को मिला कांग्रेस का समर्थन

कोरोना वॉरियर्स की सभी मांगे तत्काल पूर्ण करे राज्य सरकार – पंकज शर्मा

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। अपनी विभिन्न जायज मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन प्रदान किया है। हड़ताल के पांचवें दिन धरना स्थल टाऊन हॉल पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सभी मांगों के संबंध में उन्हें अपना पूरा समर्थन प्रदान किया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल के समय इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर लाखों लोगों की जान बचाई थी, तब सरकार ने भी इनका स्वागत और सम्मान किया था, लेकिन अब जरूरत निकल जाने पर इनके साथ सरकार द्वारा किया जा रहा भेदभाव बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि इनकी हड़ताल से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं हैं और मरीज तथा उनके परिजन परेशान होकर यहां-वहां भटकने को विवश हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों की मांगे नहीं मानी तो आंदोलन करेगीं कांग्रेस- पंकज शर्मा 

पंकज शर्मा ने कहा कि इनकी सभी मांगें जायज हैं और राज्य सरकार को तत्काल इनको पूरा करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाना चाहिए। उन्होंने सरकार से तत्काल इनको नियमित करने तथा नियमित कर्मचारियों के समान पूरी सुविधाएं देने और समान कार्य-समान वेतन प्रदान किए जाने सहित इनकी सभी मांगें तत्काल माने जाने और इन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान लिए जाने की मांग की। पंकज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार ने तत्काल संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सभी मांगे नहीं मानी तो कांग्रेस पार्टी इनके समर्थन में सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी राज्य सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैए की होगी। इस अवसर पर हड़तालरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कांग्रेसजनों को अपने मांगपत्र की एक प्रति भी सौंपी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से सतीश दरोठिया, जय सिंह भारती, आसिफ अंसारी, अरुण मालवीय आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर