VISITORS

0 0 9 6 5 0

June 7, 2026 1:26 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 1:26 am

दुष्कर्म किया धर्म परिवर्तन का आरोप

पुलिस की सजगता से 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार
अशोकनगर। चंदेरी थाना पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध पर कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले मामले के मुख्य आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा यह त्वरित कार्यवाही की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने 5 जून को चंदेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मौसी सुनीता ने चंदेरी के अतीक नामक व्यक्ति से धर्म परिवर्तन कर शादी की है। बीती 14 मई 2026 को पीडि़ता अपनी दूसरी मौसी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। विवाह समारोह के दौरान मौसी सुनीता, उसकी बेटी शिवानी और उनके पड़ोसी अल्ताफ ने पीडि़ता पर जबरन अल्ताफ से शादी करने और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जब भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर