दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर, कलेक्टर शीला दाहिमा ने जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की ओर से घरेलू हिंसा एवं उत्पीडन के संबंध में प्राप्त हो रहे आवेदनों के क्रम में कहा है कि महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के लिए विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आज भी जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीडन से संबंधित दो मामले विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अंकिता शाडिल्य को सौपे गये है। जिनके द्वारा पीडित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जायेगी
विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अंकिता शाडिल्य ने बताया कि महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा और उत्पीडन के मामले में पीडित महिलाएं जिला न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि पीडित महिलाओं को निशुल्क रूप से कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
Author: Shabd Agni
.