जन अभियान परिषद ने अगस्त माह की गतिविधियों एवं सामाजिक अभियानों पर किया मार्गदर्शन
शब्द अग्नि / पुष्पेंद्र पाण्डे
गंधवानी, धार – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड गंधवानी (जिला धार) के मार्गदर्शन में “प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम” के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय संवाद बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया तथा परिचय सत्र आयोजित किया गया।
बैठक में नवांकुर संस्था मां नर्मदा देवी स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राकेश मोटसरा, सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम मालवीय, नवांकुर सखी पियु गुप्ता, चंदा पाटीदार, पैसा एक्ट ब्लॉक समन्वयक राजेश गेहलोत, सामाजिक विकास सेवा समिति अध्यक्ष संतोष सावरा, आदर्श सेवा समिति अध्यक्ष भारत डोडवे एवं लक्ष्मण सिंह अखाड़े सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक पेड़ मां के नाम अभियान पर जोर
राकेश मोटसरा ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता की शपथ भी दिलाई गई।
परिषद की योजनाओं की दी जानकारी
रोहिणी सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंगार ने जन अभियान परिषद की अवधारणा, उद्देश्य एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समितियों द्वारा किए गए कार्यों की पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रविष्टि करने की बात कही।
अगस्त माह की कार्ययोजना पर चर्चा
विकासखंड समन्वयक दयाराम मुवेल ने आगामी अगस्त माह में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष के लिए नवीन छात्र प्रवेश अभियान, हर घर तिरंगा अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान, हरियाली यात्रा तथा 12 अगस्त को आयोजित स्वैच्छिकता पर्व शामिल हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम मालवीय ने समितियों को गतिविधियों का पोर्टल पर अपलोड करने तथा मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
बैठक एवं प्रशिक्षण में मेंटर छत्तरसिंह वास्केल, करणसिंह सोलंकी, रामकुंवर रावत, भारत भिड़े, नानसिंह रावत सहित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहित सोलंकी ने किया।
Author: Shabd Agni
.