VISITORS

0 1 7 5 8 7

July 20, 2026 8:08 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

अच्छी बारिश के लिए भगवान भोलेनाथ से कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने की प्रार्थना

भगवान के चरणों में नाक रगड़कर और कान पकड़कर मांगी गलतियों की क्षमा

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया सीहोर। क्षेत्र में हो रही कम वर्षा से जहां किसान परेशान हैं और उनकी फसल सूखने की कगार पर आ गई है, तो वहीं आम जनता भी कम बारिश होने से परेशान है। इसी बात को लेकर रविवार को कांग्रेस नेता पंकज शर्मा सीहोर के प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के चरणों में नाक रगड़कर और कान पकड़कर सभी क्षेत्रवासियों की ओर से भगवान भोलेनाथ से गलतियों की क्षमा मांगी और उनसे सीहोर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश और देश में भी अच्छी बारिश कराने की कामना की, ताकि किसान भाईयों की खराब हो रही फसल नुकसान से बच सके और पानी की कमी से आम जनता को भी राहत मिल सके।

पंकज शर्मा ने कहा कि ना केवल इंसान बल्कि पशु, पक्षी, जीव, जंतु, वनस्पति, पौधे आदि भी बारिश ना होने से नष्ट हो रहे हैं, जिससे पूरी प्रकृति और मानव सभ्यता पर ही संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है तथा यहां की संपूर्ण अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है और भारत की पूरी कृषि व्यवस्था बरसात के पानी पर निर्भर है और समय पर पानी ना बरसने से फसलें सूख रहीं हैं, जिससे भारत की पूरी अर्थव्यवस्था पर ही गंभीर संकट खड़ा होनी की संभावना बन गई है।

पूरी दुनिया अभी वैसे ही मंदी और महंगाई की चपेट में है, ऐसे में कम वर्षा से इस मंदी और महंगाई के बढ़ने तथा अर्थव्यवस्थाओं के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है। पंकज शर्मा ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में दंडवत होकर विधि विधान से उनकी आराधना की तथा और अच्छी बारिश कराने के लिए उनको एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा। इस अर्जी में उन्होंने विस्तारपूर्वक बारिश ना होने से आ रही दिक्कतों के बारे में लिखा और भगवान का आव्हान करते हुए उनसे मनुष्य सहित सभी जीव-जंतुओं, पौधों एवं वनस्पतियों तथा सम्पूर्ण प्रकृति की रक्षा करने तथा उसे विनाश से बचाने हेतु तुरंत अच्छी बारिश करवाने का निवेदन किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर