शहरी विकास को मिलेगी गति
शब्द अग्नि / इंदौर
इंदौर । मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल, उज्जैन और इंदौर महानगर क्षेत्रों के लिए नए महानगर प्राधिकरण (Metropolitan Authority) के गठन को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत करीब 500 नए पद सृजित किए जाएंगे।
इस प्राधिकरण का उद्देश्य शहरी विकास कार्यों में तेजी लाना, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और सड़क, परिवहन, जल आपूर्ति, सीवरेज तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी।
Author: Shabd Agni
.