गुरु पूर्णिमा पर भव्य भागवत कथा ज्ञानयज्ञ,
दैनिक शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर, श्री सद्गुरु मधुवन सेवा आश्रम समिति, समाधि स्थल जत्ती घाट के तत्वावधान में श्री गुरुपूर्णिमा उत्सव के उपलक्ष्य में 8 दिवसीय “श्रीमद् संगीतमय भागवत कथा ज्ञानयज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है।
कथा 22 जुलाई 2026, बुधवार से 29 जुलाई 2026, बुधवार तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक श्री मधुवन वाटिका, जलती घाट, श्योपुर में होगी। कलश यात्रा 22 जुलाई को प्रात: 9:30 बजे श्री हजारीश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुंचेगी। कथा व्यास पीठाधीश्वर वृंदावन से पधारे आचार्य श्री दीपक जी महाराज होंगे।
कथा के प्रमुख प्रसंग:
- 1. 22 जुलाई श्री गणेश पूजन एवं कथा महात्म्य
- 2. 23-25 जुलाई श्री शुकदेव जन्म, ध्रुव चरित्र, नृसिंह अवतार, गजेंद्र मोक्ष, श्री राम-श्री कृष्ण जन्म
- 3. 26-28 जुलाई: बाल लीलाएं, महाराज प्रसंग, सुदामा चरित्र
- 4. 29 जुलाई: श्री गुरु पूजन, गुरु पूर्णिमा उत्सव, हवन पूर्णाहुति एवं प्रात: 10:30 बजे से महाभंडारा
सनातन के मूल्यों को जनजन तक पहुंचाना उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से सनातन धर्म के मूल्यों और गुरु-शिष्य परंपरा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में पधारकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
समिति द्वारा तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
1. _श्री सद्गुरु मधुवन सेवा आश्रम में विराजित गुरु महाराज की प्रतिमा_
2. _गुरु पूर्णिमा पर आयोजित होने वाली भागवत कथा का निमंत्रण पत्र_
3. _कथा की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक_
Author: Shabd Agni
.