VISITORS

0 1 7 5 8 7

July 20, 2026 8:08 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बेरशेबा इंटरनेशन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शपथ ग्रहण समारोह  

कक्षा 9-10 के होनहार छात्र-छात्राओं ने ली अनुशासन और एकता की शपथ, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बच्चो की सराहना की  

शब्द अग्नि / राज ठाकुर बाड़ी  बाड़ी स्थित बेरशेबा इंटरनेशन स्कूल में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। समारोह में विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के चयनित होनहार छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में नव-चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा शपथ ग्रहण के साथ हुई। शपथ में विद्यार्थियों ने विद्यालय के अनुशासन, एकता और टीमवर्क को बनाए रखते हुए विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शोभा कक्षा 6वीं से 8वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा की गई शानदार परेड ने बढ़ाई। बच्चों की अनुशासित परेड और मार्च पास्ट देखकर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र ,समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गेश नामदेव रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि `नेतृत्व की जिम्मेदारी के साथ अनुशासन और मेहनत जरूरी है। विद्यालय की गरिमा को बनाए रखना आप सभी का कर्तव्य है।`

कार्यक्रम में नगर के पालकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती तरन्नुम वारसी ने बताया कि `इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार और बच्चों के परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।`

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती तरन्नुम वारसी ने मुख्य अतिथि बीईओ दुर्गेश नामदेव एवं उपस्थित पालकों का आभार व्यक्त कर समारोह का समापन किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर