VISITORS

0 1 7 5 8 7

July 20, 2026 8:06 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

वेदिका दुबे का अनुकरणीय जन्मदिन

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गो के आशीर्वाद से मनाया जश्न रोपे पौधे और पिता ने किया रक्तदान

शब्द अग्नि अनुराग बजाज भारतीय जनता पार्टी दमोह के नगर उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुबे की सुपुत्री वेदिका दुबे ने इस वर्ष अपना जन्मदिन बेहद अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाकर समाज के सामने एक प्रेरक मिसाल पेश की है। अमूमन तड़क-भड़क और फिजूलखर्ची के बीच मनाए जाने वाले जन्मदिवस के चलन से इतर, वेदिका ने अपना यह विशेष दिन बुजुर्गों की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीवनदान जैसे पुनीत कार्यों को समर्पित किया।
वेदिका ने अपने जन्मदिन की शुरुआत ‘अपना घर वृद्ध आश्रम’ में बुजुर्गों के बीच पहुंचकर की।

जहाँ उन्होंने संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया। इस भावुक और आत्मीय पल में आश्रम के सभी बुजुर्गों ने बेहद खुश होकर वेदिका को दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठकर स्वल्पाहार किया, जिससे बुजुर्गों के चेहरों पर एक अलग ही रौनक देखने को मिली। वेदिका ने बुज़ुर्गों के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं और जीवन के हर मोड़ पर इन पितातुल्य बुजुर्गों के साथ खड़ी रहेंगी।

इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वेदिका ने ‘कदम संस्था दमोह’ के साथ मिलकर जिला औषधि कार्यालय प्रांगण में आंवले का पौधा रोपा और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस जन्मदिन को और भी खास और सार्थक बनाया वेदिका के पिता वेद प्रकाश दुबे के एक साहसिक कदम ने। उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए एक अत्यंत गंभीर परिस्थिति से जूझ रही जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान किया। बताया गया है कि उक्त महिला के शरीर में मात्र दो यूनिट ब्लड ही शेष बचा था और ऐन वक्त पर वेद प्रकाश दुबे द्वारा किया गया यह रक्तदान उस महिला के लिए जीवनदान साबित हुआ।
इस गरिमामयी और सेवाभावी आयोजन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, सिद्धार्थ मलैया सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर वेदिका की दादी और सेवानिवृत्त शिक्षिका चंपा दुबे ने उपस्थित सभी अतिथियों, संस्था के सदस्यों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद ने इस दिन को वास्तव में सार्थक और अविस्मरणीय बना दिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर