VISITORS

0 2 0 1 6 7

September 2, 2026 10:01 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सीहोर : पीएचई विभाग से सेवानिवृत्त हुए विनोद जोशी

सहकर्मियों ने फूलमाला पहनाकर दी भावभीनी विदाई

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर,  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले विनोद जोशी 31 अगस्त 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 8 जुलाई 1985 को दैनिक वेतनभोगी के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। इसके बाद 20 अगस्त 2014 को रायसेन में कार्यभारित कर्मचारी के रूप में नियुक्ति हुई।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री एलजी सिंह, सहायक यंत्री सीहोर एनआर आहिरवार, पीएच ठाकुर भैरूंदा सहित मयूरेश मालवीय, सिद्धनाथ मालवीय, अजय वर्मा, आरएन खरे, दिनेश पाल, नरेंद्र कुमार, शिवांग ओझा, अभिषेक, महेंद्र सेन, गणेश सोनी, शिव शर्मा, बृजमोहन सिसोदिया, अर्जुन पटेल, कैलाश विश्वकर्मा,आदि उपस्थित रहे।

समारोह में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनोद जोशी को फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थितजनों ने उन्हें सेवानिवृत्ति की बधाई देते हुए उनके सफल सेवाकाल की सराहना की। इस दौरान सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया।

सभी ने विनोद जोशी के स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान आत्मीय वातावरण रहा और सहकर्मियों ने भावुक होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर