VISITORS

0 0 9 6 6 0

June 7, 2026 3:44 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 3:44 am

पुलिस लाइन के ‘मोतीवन’ में रोपे गए 125 पौधे

पर्यावरण संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व- एसपी सचिन शर्मा

शब्द अग्नि / धार। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में धार पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुलिस लाइन धार स्थित मोतीवन परिसर में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के लगभग 125 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा का कार्यक्रम की शुरुआत में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए एसपी श्री शर्मा ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक सरकारी या सामाजिक अभियान नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

आज ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी जो चुनौतियाँ हमारे सामने खड़ी हैं, उनसे निपटने का एकमात्र तरीका बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और उनका संरक्षण करना है।” उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएं। मोतीवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभी ने मिलकर लगाए गए 125 पौधों की देखरेख करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल समापन के बाद सभी उपस्थितजनों को स्वल्पाहार भी वितरित किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर