VISITORS

0 1 7 6 6 3

July 21, 2026 6:28 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ई-टोकन से नाराज किसान सड़क पर, बैरसिया विधायक के तीन जगह पुतले फूंके

किसान कांग्रेस का आरोप- पोर्टल बंद होने और खाद संकट से किसान परेशान; व्यवस्था वापस नहीं लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

शब्द अग्नि / ऋषभ सेन बैरसिया।। खाद वितरण के लिए लागू ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने बैरसिया तहसील में प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने पंचमुखी चौराहा, ग्राम खेड़ली मजीदगढ़ और ग्राम बागसी में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री के पुतले फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
ई टोकन बंद करने की माँग
प्रदर्शन के दौरान ई-टोकन व्यवस्था तत्काल बंद करने की मांग उठाई गई।किसानों का कहना है कि सरकार ने खाद वितरण को आसान बनाने के उद्देश्य से ई-टोकन व्यवस्था लागू की थी, लेकिन यह व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। उनका आरोप है कि पोर्टल बार-बार बंद हो जाता है, फार्मर आईडी की अनिवार्यता और अधूरे रिकॉर्ड के कारण कई किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं खाद की कमी के चलते किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है।किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के अध्यक्ष रामभाई मेहर ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही ई-टोकन व्यवस्था समाप्त नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जन आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बैरसिया के गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर किसानों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन भी खड़ा किया जाएगा।किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के अध्यक्ष राम भाई मेहर ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि व्यवस्था किसानों की सुविधा के बजाय परेशानी बढ़ा रही है तो उसे तत्काल बदला जाना चाहिए। उन्होंने खाद वितरण की पुरानी और सरल व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

प्रदर्शन में अखंड प्रताप सिंह, चंचल खत्री, प्रेम यादव, बेनी राजपूत, शिवराज सिंह गुर्जर, मुकेश मीणा, परसराम गुर्जर, सोनू मीणा, गोपाल गौर, भागीरथ गुर्जर, प्रमोद लोधा, सरजन गुर्जर, सोनू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर