खरगौन से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार आमिर शेख श्याम कुछवाह प्रकाश भावसार सहित कई पदाधिकारी
शब्द अग्नि / जोबट (आलीराजपुर) भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के तत्वावधान में जोबट में 34वें विराट पत्रकार महासमागम एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देशभर से 650 से अधिक पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने पत्रकार एकता, सुरक्षा एवं कल्याण पर जोर दिया, जबकि मुख्य अतिथि जीतू सोनी ने निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता का संदेश दिया।
इस अवसर पर पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए दो अस्पतालों में उपचार पर 30 प्रतिशत तक विशेष रियायत की घोषणा भी की गई समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों सहित खरगोन के पत्रकार एवं एआईजे जिला सचिव जमीर मंसूरी को भी संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा शील्ड एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों का सम्मान एवं सहभोज का आयोजन किया।
Author: Shabd Agni
.