VISITORS

0 1 7 9 1 7

July 28, 2026 4:10 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नगर परिषद कार्यालय में दिलाई नशे से दूरी रखने की शपथ

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया सीहोर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में सोमवार को नगर परिषद कोठरी कार्यालय में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद कोठरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित नगर के नागरिकों को नशे से दूरी रखने की शपथ दिलाई गई।

विकासखंड युवा समन्वयक जितेंद्र वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी नशे की लत से बचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी राजेश शर्मा सहित फरेला जी, रावत जी एवं अजय सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर