VISITORS

0 1 7 9 1 7

July 28, 2026 4:15 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पेंशन हितग्राहियों के समर्थन में पार्षदों का धरना

पार्षद वारिस चौबे रियाजुद्दीन शेख ने उठाई आमजन की समस्या 

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी खरगोन। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लंबित एवं बंद प्रकरणों को लेकर मंगलवार को नगर पालिका परिसर के बाहर पार्षद रियाजुद्दीन शेख के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्षद वारिस चौबे एवं पार्षद मक़बूल अहमद सहित बड़ी संख्या में पेंशन हितग्राही मौजूद रहे धरने में वृद्ध महिला-पुरुष, दिव्यांगजन, विधवा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की मांग की।

आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

हितग्राहियों ने बताया कि कई लोगों की पेंशन पिछले कई महीनों से बंद है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है धरने को संबोधित करते हुए पार्षद रियाजुद्दीन शेख ने कहा कि वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र हितग्राहियों को महीनों तक परेशान करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पिछले चार माह से रुकी हुई सभी पेंशनों की राशि तत्काल संबंधित हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा कराई जाए, ताकि गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय लोगों को राहत मिल सके उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सभी लंबित एवं बंद पेंशनों का भुगतान नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी धरना-प्रदर्शन के दौरान हितग्राहियों ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर