VISITORS

0 0 9 6 3 6

June 7, 2026 12:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 12:08 am

कृषि विज्ञान केन्द्र सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार
अशोकनगर। कृषि विज्ञान केन्द्र अशोकनगर की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉक्टर वायपी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र के पिछले 6 माह की गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन एवं आगामी 6 माह की कार्य योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही पिछली बैठक में दिए गए सुझावों के ऊपर की गई करवाई प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात आलू अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉक्टर कटारे ने फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने एवं एससी एसपी योजना से अवगत कराया गया। कृषि महाविद्यालय ग्वालियर की समन्वित मूंगफली अनुसंधान परियोजना के प्रभारी डॉक्टर आरएस सिकरवार ने मूंगफली के प्रदर्शनों के बारे में अवगत कराया।

निर्देशक डॉक्टर वायपी सिंह द्वारा केंद्र की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए अवगत कराया कि जो कार्य योजना तैयार की गई है उसमें पीओएल की बचत के लिए प्रक्षेत्र परीक्षण तथा कृषि यंत्रों का सही उपयोग, जलवायु परिवर्तन निजात पाने तथा पौध संरक्षण के लिए समन्वित प्रबंध, जल प्रबंधन की तकनीकों का समायोजन किया गया है। इन सभी कार्यों को अच्छी तरह से लागू करने और उसका विधिवत डॉक्यूमेंटेशन करने की सलाह दी गई। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील किसान भाइयों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जैविक प्रमुख जगराम सिंह यादव, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, उपाध्यक्ष पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर