VISITORS

0 0 9 6 5 2

June 7, 2026 1:30 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 1:30 am

ईंट भट्टा स्थल पर अवैध कब्जे का आरोप

कुम्हार समाज के परंपरागत ईंट भट्टा स्थल पर अवैध कब्जे का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शब्द अग्नि / धार। ग्राम मालीवाड़ा के कुम्हार समाज ने अपनी परंपरागत व्यवसाय भूमि पर हुए अवैध कब्जे और आजीविका के संकट को लेकर कलेक्टर धार को एक ज्ञापन सौंपा है। समाजजनों ने आरोप लगाया है कि वर्षों से आरक्षित ईंट भट्टा स्थल पर रसूखदारों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे समाज के दर्जनों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम मालीवाड़ा स्थित सर्वे क्रमांक 830/1 कुम्हार समाज के परंपरागत ईंट भट्टा व्यवसाय हेतु आरक्षित स्थल है। इस स्थान पर देवचन्द पिता गणेशलाल प्रजापति और उनका परिवार पिछले 70-80 वर्षों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी ईंट भट्टा संचालित करता आ रहा है। वर्तमान में इस आरक्षित भूमि पर वीर सावरकर मार्ग निवासी लोकेश परमार मंत्री द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिसके कारण समाज के लोग अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।

शासन के आदेशों की अवहेलना का आरोप

कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा 22 जनवरी को जारी प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि प्रजापति समाज के परंपरागत व्यवसाय के संरक्षण हेतु भूमि आरक्षित की जाए और अतिक्रमण जैसी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। मालीवाड़ा का यह मामला सीधे तौर पर शासन की मंशा और आदेशों के उल्लंघन का उदाहरण है। समाज ने कलेक्टर से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर तत्काल जांच कराकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए। समाज को निर्बाध रूप से ईंट भट्टा व्यवसाय संचालित करने हेतु भूमि वापस दिलाई जाए। भविष्य में व्यवसाय संचालन के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, धमकी या कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की आशंका को देखते हुए समाज को पुलिस संरक्षण प्रदान किया जाए।समाज जनों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में वैध व्यवसाय संचालन के दौरान कोई अप्रिय घटना या जान-माल की क्षति होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अवरोध उत्पन्न करने वाले की होगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर