VISITORS

0 0 9 6 3 6

June 7, 2026 12:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 12:06 am

धमकी-विवादों से परेशान नागरिक पहुंचे एसपी के पास

थारवानी दंपत्ति के खिलाफ सिविल लाइंस क्षेत्र के रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन
शब्द अग्नि / बैतूल। सिविल लाइंस स्थित गायत्री मंदिर के समीप गणेश वार्ड के रहवासियों ने एसपी से शिकायत कर क्षेत्र में लगातार विवाद और भय का माहौल बनने का आरोप लगाया है। शिकायत में मोहल्लेवासियों ने थारवानी दंपत्ति के विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में रहवासियों ने आरोप लगाया है कि उक्त दंपति पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के लोगों के साथ गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार तथा जान से मारने की धमकियां देते आ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार मोहल्ले के मैदान में खेलने वाले बच्चों को भी डराकर भगाया जाता है तथा उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ है। रहवासियों ने यह भी दावा किया है कि आरोपितों के ऐसे कई कृत्यों के वीडियो उनके पास उपलब्ध हैं।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपितों के विरुद्ध पूर्व में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया। आवेदनकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अपने माता-पिता द्वारा गलत गतिविधियों का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसके कारण वृद्ध माता-पिता अलग मकान में किराये से रहने को मजबूर हैं।

रहवासियों के अनुसार वर्तमान में जिस मकान में दंपति निवास कर रहे हैं, वहां ऊपर रहने वाले रिश्तेदारों से भी आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में कई रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों के विरुद्ध झूठी शिकायतें कर उन्हें फंसाने की धमकियां दी गई हैं। मोहल्लेवासियों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर किसी बड़ी अप्रिय घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर