VISITORS

0 1 7 6 7 6

July 22, 2026 8:17 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खंडवा : मतदाता सूची के लिए दावे आपत्ति 15 जून तक

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

खंडवा / म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों निर्वाचन के सम्बंध मेंजारी वार्षिक पुनरीक्षणकार्यक्रम में आंषिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार दावे आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 25 मई तक थी, लेकिन अब प्रारूप मतदाता सूची के सम्बंध में दावे-आपत्ति 15 जून तक लिये जायेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री दीक्षा भगोरे ने बताया कि 15 जून तक प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 25 जून तक किया जाएगा। इसके बाद फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन नगरीय क्षेत्र के वार्ड, ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर 18 जुलाई को किया जायेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर