VISITORS

0 0 9 6 6 0

June 7, 2026 3:42 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 3:42 am

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक पहल

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

खरगोन । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भगवानपुरा क्षेत्र की प्राचीन बावड़ी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बावड़ी पूजन, श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जनसमुदाय द्वारा बावड़ी परिसर में श्रमदान कर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दीपदान का आयोजन किया गया, जिसमें शाम के समय आटे से बने जैविक दीपों का दान करने तथा प्लास्टिक एवं थर्माकोल के द्रोण का उपयोग न करने का आह्वान किया गया।

पूजन के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों को बावड़ी को स्वच्छ रखने, उसमें कचरा न फेंकने एवं जल स्रोतों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि “श्रमदान से की गई सफाई ही वास्तविक सेवा है” और इसे एक प्रेरक संदेश के रूप में व्यापक जनप्रसार-प्रचार किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य श्री प्रकाश सोलंकी, जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र किराड़े, उपाध्यक्ष श्री संदीप राठौर, पूर्व विधायक श्री जमनासिंह सोलंकी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री चंद्ररसिंह वास्कले, मंडल अध्यक्ष श्री महेश डावर, श्री राहुल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। सभी ने पौधारोपण कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर