VISITORS

0 1 7 6 7 3

July 22, 2026 3:19 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कब्जा हटाने में धारा 250 के तहत आवेदन दर्ज कर कार्यवाही करें

न्यायालयीन संबंधी प्रकरणों में आवेदन की उचित प्रक्रिया अपनाये

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा है कि राजस्व संबंधी ऐसे मामले जो राजस्व न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित है तथा जिनमें आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किये जाने की बाध्यता है, उन्हें सक्षम राजस्व न्यायालयों में उचित आवेदन प्रक्रिया के साथ प्रस्तुत किये जायें, जिससे उनका निराकरण त्वरित गति से नियमानुसार किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को निर्देश दिये कि राजस्व संबंधी मामलों की नियमित रूप से समीक्षा की जाये।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि सीमांकन, बटवारा, नामांतरण आदि रेवेन्यू के मामलों में लोक सेवा केन्द्रो के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते है। इसी प्रकार अपील प्रकरणों में सक्षम राजस्व न्यायालय में अपील प्रस्तुत की जाये। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि कब्जा हटाने संबंधी मामलो के आवेदन प्राप्त होने पर उन्हें अपने न्यायालयों में दर्ज कर धारा 250 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर