VISITORS

0 1 7 6 7 5

July 22, 2026 7:09 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

वन मंडल के नवनिर्मित रेंज ऑफिस का लोकार्पण

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / शहर के श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर के सामने स्थित सामान्य वन मंडल के नवनिर्मित वन परीक्षेत्र कार्यालय भवन का लोकार्पण वन संरक्षक, वनवृत्त ग्वालियर लवित भारती द्वारा किया गया। उन्होंने शिलापट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया तथा भवन की साज-सज्जा की सराहना की। इस अवसर पर लवित भारती ने कहा कि वन संपदा का संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकता है। श्योपुर की वन संपदा और चीता प्रोजेक्ट ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में डीएफओ के.एस. रंधा, उप वनमंडलाधिकारी संजीव कुमार, वन परीक्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र भदौरिया सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर