विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय एस.एस.पी. महाविद्यालय वारासिवनी में वृक्षारोपण एवं व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – जिले के वारासिवनी तहसील में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के अंतर्गत शासकीय एस.एस.पी. महाविद्यालय, वारासिवनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, हिन्दी विभाग एवं भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य एवं भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रक्षा निकोसे के मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्णा पराते के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, बालाघाट के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज घोड़ेश्वर रहे। मुख्य अतिथि डॉ. घोड़ेश्वर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा वायु एवं जल प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।
Author: Shabd Agni
.