LAC के बीच एमपी ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, सीएम डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं
शब्द अग्नि डी एस चौहान
इन्दौर। मध्यप्रदेश के व्यापार और निवेश की दृष्टि से 6 जून का दिन बेहद खास रहा। भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश के भी लैटिन अमेरिका-कैरिबियन (LAC) देशों के साथ व्यापार निवेश संबंध गहरे हुए। मध्यप्रदेश ने इन देशों के बीच खुद को निवेश के केंद्र के रूप में स्थापित किया। प्रदेश ने लैटिन अमेरिकी-कैरिबियन देशों की फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण और सेवा क्षेत्रों में ठोस साझेदारियां बनाने का प्रयास किया। इन देशों के प्रतिनिधियों की प्रदेश की 50 से ज्यादा कंपनियों के साथ बी-टू-बी और बी-टू-जी बैठकें हुईं और प्रत्यक्ष व्यापार के अवसर निकलकर आए। मौका था इंदौर में आयोजित ‘इंडिया-लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026’ का। कार्यक्रम में 15 देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ 350 से ज्यादा निवेशक-अधिकारी-प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया
- इंडिया-लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026
- 15 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 350 से ज्यादा निवेशक हुए शामिल
- फार्मा-ऑटोमोबाइल-टेक्सटाइल-खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में साझेदारियां बनाने का प्रयास
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामने आ रहे व्यापार-निवेश के अच्छे परिणाम
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में लैटिन अमेरिकी देशों के साथ एमपी का निर्यात करीब 3 हजार 835 करोड़ तक पहुंचा
- इंदौर में इसी महीने होगा ब्रिक्स के सदस्य देशों का कृषि सम्मेलन
Author: Shabd Agni
.