VISITORS

0 1 7 6 7 3

July 22, 2026 3:25 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत योगाभ्यास का आयोजन

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर, भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के छठवे दिवस शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर मे योगाभ्यास एवं ध्यान का अभ्यास विष्णु शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अशोक खंडेलवाल ने योगाभ्यास एवं ध्यान का महत्व विद्यार्थियों को समझाया एवं शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए नियमित दिनचर्या में योग को अपनाने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर