VISITORS

0 0 9 6 6 0

June 7, 2026 3:42 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 7, 2026 3:42 am

बड़वानी में 9 जून को लगेगा युवा रोजगार मेला

अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा मिलेगी करियर काउंसलिंग

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी /जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी द्वारा आगामी मंगलवार दिनांक 09 जून 2026 को जिला मुख्यालय पर श्युवा संगमश् (रोजगार मेला) एवं करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातरू 11 बजे से समर्थ महिला आजीविका सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र, जनपद पंचायत परिसर बड़वानी में प्रारंभ होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री टी.एस. डुडवे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष मेले में युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे, बल्कि करियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत अनुभवी सलाहकारों और विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है।

करियर विकल्पों के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन व टिप्स दिए जाएंगे।

मेले में उपस्थित होने वाले सभी इच्छुक आवेदकों को विशेषज्ञ दलों द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारियों, रणनीतियों और भविष्य के करियर विकल्पों के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन व टिप्स दिए जाएंगे। शासन की इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के सभी इच्छुक एवं योग्य युवा आवेदकों से अपील की है कि वे नियत दिनांक और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनपद पंचायत परिसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित हों और करियर काउंसलिंग का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर