VISITORS

0 1 0 1 7 6

June 9, 2026 5:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 5:08 am

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी की सफाई

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लखुंदर नदी की सफाई, सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान 

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

आगर मालवा / जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत नलखेड़ा में लखुंदर (लक्ष्मणा) नदी के स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए नदी की साफ-सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। मां बगलामुखी मंदिर के पीछे प्रवाहित होने वाली लखुंदर नदी में जमा पॉलिथीन, पूजन सामग्री, जलकुंभी, कागज, कपड़े एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को श्रमदान के माध्यम से हटाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

नदियों को स्वच्छ रखने का आव्हान 

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से नदी, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों में कचरा एवं पूजन सामग्री का विसर्जन नहीं करने तथा पॉलिथीन के उपयोग को कम करने का आह्वान भी किया। साथ ही जल संरक्षण एवं स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया  अभियान में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नलखेड़ा, राष्ट्र सेविका समिति एवं हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर श्रमदान किया।

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर