VISITORS

0 1 7 7 6 8

July 24, 2026 10:28 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नाली निर्माण और मलबा हटाने में तेजी करें-कलेक्टर

मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान रहवासियों को आने-जाने में परेशानी नही हो इसका ध्यान रखें

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए शहर में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मार्ग चौड़ीकरण के कार्य किए जा रहे है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे है। रविवार शाम को नियमित निरीक्षण के तहत कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के साथ नगर निगम के माध्यम से प्रगतिरत शहर के विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान मार्ग के दोनों ओर साईट नाली निर्माण करने और सड़क का मलबा हटाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करें। जिससे कार्य के दौरान रहवासियों को आने-जाने में परेशानी नही हो।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर