VISITORS

0 1 0 1 6 4

June 9, 2026 1:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 1:25 am

सिंगरौली के बच्चो ने नेपाल में लहराया तिरंगा

नेपाल में तिरंगा लहराकर लौटे सिंगरौली के नन्हें कराटे चैंपियंस का कलेक्टर ने किया सम्मान

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली के प्रतिभाशाली नन्हें कराटे खिलाड़ियों ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीतकर जिले और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेपाल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता:

🏅 स्वर्ण पदक विजेता
• संयुक्ता सिंह (अंडर-7 आयु वर्ग)
• सिगिनाम नित्या श्री (अंडर-12 आयु वर्ग)

🥈 रजत पदक विजेता
• शौर्य पिपलिया (अंडर-8 आयु वर्ग)
• अवनीश अग्रवाल (अंडर-13 आयु वर्ग)
• श्रेयाशी शर्मा (अंडर-10 आयु वर्ग)

🥉 कांस्य पदक विजेता
• मणिकर्णिका दुबे (अंडर-10 आयु वर्ग)
• प्रतिष्ठा सिंह राठौर (अंडर-9 आयु वर्ग)
• शुभी अग्रहरि (अंडर-9 आयु वर्ग)
• साई कृष्णा आचार्य (अंडर-13 आयु वर्ग)
• आर्यांश भारद्वाज (अंडर-8 आयु वर्ग)

कलेक्टर ने दी बधाई एवं सहयोग का आश्वासन 

कलेक्टर श्री बैनल ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं पूरी खेल इकाई को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं खेल अधोसंरचना के विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य कोच गणेश सिंह को जिले के शासकीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों में विशेष कराटे प्रशिक्षण हेतु योजना प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए, जिससे बच्चों विशेषकर बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं खेल कौशल का प्रशिक्षण मिल सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर