VISITORS

0 1 0 1 7 6

June 9, 2026 5:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 5:08 am

अवैध पशु परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही

कंटेनर से 56 पाड़े क्रूरतापूर्वक ले जाते 3 आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि / धार 

धार। अवैध पशु परिवहन और गोवंश तस्करी की रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के कड़े निर्देशों के बाद धामनोद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद (एबी रोड) मार्ग पर ग्राम धानी चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध कंटेनर ट्राला को पकड़ा है। वाहन से क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे गए 56 जीवित पाड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त किए गए पशुओं और कंटेनर सहित कुल मशरूका की कीमत ₹28,40,000/- आंकी गई है।

कंटेनर पकड़ने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने धामनोद पुलिस को सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को पुख्ता सूचना मिली थी कि हरियाणा की तरफ से एक कंटेनर में बड़ी संख्या में पशुओं को केरल की ओर वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उपसरपंच सन्नी जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम धानी पहुंचे और एबी रोड पर संदिग्ध कंटेनर को रोक लिया। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने धामनोद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धामनोद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब कंटेनर की तलाशी ली गई, तो पुलिस दंग रह गई। कंटेनर के भीतर बेहद क्रूरता और बेरहमी से 56 काले रंग के पाड़ों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। वाहन में बेजुबानों के लिए चारे और पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। जब पुलिस ने वाहन चालक और उसके साथियों से पशु परिवहन से संबंधित वैध परमिट या दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन और पशुओं को जप्त कर लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर