VISITORS

0 1 0 1 7 6

June 9, 2026 5:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 5:08 am

शिविरों में पात्र हितग्राहियों को लाभ दे- एसडीएम

जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण और निगरानी को बनाया प्रभावी
शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर/  कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि 12 जून से 18 जून तक विकासखण्ड स्तर पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ऐसे पात्र आवेदक जो योजनाओं का लाभ मिलने से शेष है, उनका पंजीयन किया जायें तथा संबंधित हितग्राही को लाभ प्रदान किया जायें। शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदन पोर्टल पर दर्ज होंगे और उनका निराकरण भी दर्ज किया जायें। उन्होंने कहा कि कराहल में 12 से 14 जून, श्योपुर में 15 से 17 जून तथा विजयपुर में 16 से 18 जून तक जनपद पंचायतों में यह शिविर आयोजित होंगे। संबंधित सीईओ जनपद को शिविर के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, कराहल बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर