VISITORS

0 1 0 1 6 4

June 9, 2026 1:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 1:25 am

आरोह-2026 कराते शिविर का समापन

119 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित आरोह-2026 कराते ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का समापन जिला मुख्यालय बालाघाट में हुआ। जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के नेतृत्व में एक माह तक चले इस शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय सहित विभिन्न विकासखंडों के खेल मैदानों में किया गया। मुलना स्टेडियम स्थित जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र में विभागीय कराते प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन के मार्गदर्शन में संचालित शिविर में कुल 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ऑनलाइन पंजीयन के आधार पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नवागत और वरिष्ठ खिलाड़ियों को कराते का प्रशिक्षण दिया गया। विशेष बात यह रही कि शिविर में बालकों की अपेक्षा बालिकाओं की भागीदारी अधिक रही।

जिला कराते प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन ने बताया कि आत्मरक्षात्मक खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कराते जैसे खेल बालिकाओं और युवतियों को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए युवाओं से मोबाइल और नशे की आदतों से दूर रहने तथा खेल गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। साथ ही उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराते जैसे खेल सीखने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर