स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर 123वीं बटालियन सीआरपीएफ, भरवेली द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया।
साइकिल रैली का शुभारंभ कमांडेंट हजारी लाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान कमांडेंट हजारी लाल ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य साइकिल को एक सरल, सुलभ, किफायती और पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधन के रूप में बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि साइकिल का नियमित उपयोग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि वायु प्रदूषण, यातायात का दबाव और ईंधन की खपत कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। ऐसे में साइकिल एक प्रभावी और व्यवहारिक विकल्प के रूप में उभर रही है, जो स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण दोनों को बढ़ावा देती है।
Author: Shabd Agni
.