VISITORS

0 1 7 7 6 7

July 24, 2026 10:26 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस का जनआक्रोश आंदोलन संपन्न

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में आयोजित विशाल युवा जनआक्रोश सभा एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम जिले में ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिले भर से हजारों की संख्या में युवा, छात्र, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती बेरोजगारी, NEET पेपर लीक, भर्ती घोटालों, परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को उजागर करना था।

युवाओ से जुड़े मुद्दों पर रहा फोकस 

सभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा अपने अधिकारों, रोजगार और न्याय के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया। सभा के पश्चात बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि बेरोजगारी, पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों पर तत्काल प्रभाव से ठोस कार्रवाई की जाए तथा युवाओं को न्याय दिलाया जाए।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर