VISITORS

0 1 7 7 9 1

July 25, 2026 11:43 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

छूटे हुए बच्चों को 19 जून तक टीके लगाये जायेंगे

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खण्डवा / जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के तहत टीकाकरण से छूट गए बच्चों के टीकाकरण के लिए 8 से 19 जून तक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने सभी पालकों से अपील की है कि उनके बच्चों का टीकाकरण यदि किसी कारण से छूट गया है, तो वे 19 जून तक नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा लें। उन्होंने बताया कि बच्चों का टीकाकरण हैंडकाउंट सर्वे के आधार पर किया जायेगा। इस दौरान बच्चों को टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया, डायरिया, मीजल्स, रुबेला जैसी बीमारियों से बचाव के लिए बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, एफआईपीवी, रोटावायरस, पीसीवी, मीजल्स-रूबेला, डीपीटी बूस्टर डोज के टीके निःशुल्क लगाए जाएंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर