VISITORS

0 1 0 1 7 3

June 9, 2026 3:44 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 3:44 am

प्राचीन श्री हजारेश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

मेले हमारी पुरातन संस्कृति के परिचायक-सांसद तोमर

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर-मुरैना संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने श्री हजारेश्वर महादेव मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी पुरातन संस्कृति के परिचायक है। सामाजिक सौहार्द के प्रतीक मेले हमारी परम्पराओं के संवाहक है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित शुभारंभ समारोह के पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, नगरपालिका उपाध्यक्ष संजय महाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, सांसद प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, श्रीमती मिथलेश तोमर, दिनेश दुबोलिया, मेला अध्यक्ष अकबर अली, सीएमओ राधेरमण यादव, गिर्राज चौधरी, महेश राठौर सहित पार्षदगण आदि उपस्थित थे। इस दौरान सांसद तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मेला का भ्रमण किया और पानीपुरी, आईसक्रीम आदि व्यंजनो का स्वाद लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर