VISITORS

0 1 7 7 6 4

July 24, 2026 7:41 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

वन विभाग कर्मचारियों ने CCF को सौंपा ज्ञापन

वन विभाग में पदोन्नति विवाद,

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – वन विभाग द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची को नियम विरुद्ध बताते हुए नाराज वन्य प्राणी संरक्षण संगठन के बैनर तले वन कर्मियों ने मुख्य वन संरक्षक के नाम सीसीएफ को ज्ञापन सौंपा है ।

नाराज कर्मचारियों ने बताया कि विभाग द्वारा जारी पदोन्नति सूची में कई पात्र और लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे वन कर्मियों की छोटी सी गलती तथा तकनीकी कारणों की आड़ में पदोन्नति से वंचित कर दिया गया । इससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है । वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का काम अन्य विभागों की अपेक्षा कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होता है । वनकर्मी दिन रात जंगलों में वन्य जीवों के संरक्षण और वन सुरक्षा का जोखिम भरा काम करते हैं । अवैध कटाई को रोकना, वन अपराधों पर नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने जैसे महत्वपूर्ण काम हमारे जिम्मे होते हैं । ऐसे में छोटी सी गलतियों की इतनी बड़ी सजा न्याय पूर्ण नहीं है ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर