VISITORS

0 1 7 7 0 1

July 23, 2026 4:00 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान

अमरावत कला में चला ‘नशे से दूरी है बहुत जरूरी 2.0’ जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी श्रीमती नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों से कहा गया कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज को कमजोर करता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि

वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों एवं परिजनों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश भी दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि श्नशे से दूरी है बहुत जरूरी 2.0₹ अभियान

का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाकर उन्हें नशे की लत से बचाना है। बाड़ी पुलिस द्वारा

क्षेत्र में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर