दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा /कौशल विकास एवं उद्यमित मंत्रालय द्वारा सचंालित जन शिक्षण संस्थान खण्डवा द्वारा स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन संस्थान कार्यालय में किया गया। माधुरी शर्मा द्वारा बताया कि 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है।
जागरूकता हेतु दिया संदेश
अभियान का उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था। निदेशक महोदय ने सभी से अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उपस्थित प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता कि शपथ दिलाई गई । सभी को स्वच्छता के प्रति निरंतर जन.जागरूकता एवं सहभागिता बनाए रखने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर माधुरी शर्मा, सोनाली आर्य, भावना रूगंटा, शुभम प्रजापति, नजमा खान, बलराम सिकरवार एवं जूट क्राफ्ट के 40 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए।
Author: Shabd Agni
.