VISITORS

0 1 7 9 1 7

July 28, 2026 3:12 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम पर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन सम्मानित 

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया सीहोर गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित “सांदीपनी उत्सव” के सम्मान समारोह में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाटन (विकासखंड सीहोर) को सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शाहिना खान के कुशल नेतृत्व, शिक्षकों की सतत मेहनत तथा विद्यार्थियों के अनुशासित प्रयासों से विद्यालय ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस सम्मान के लिए विद्यालय परिवार ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस उपलब्धि में विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें श्रीमती आशा दुबे, श्रीमती त्रिशाला जैन, श्रीमती सविता राठौर, श्रीमती नीलिमा टोप्पो, श्री राजेश सिंह सोलंकी, श्री अफजल खान, श्री नवेद हुसैन, श्री दयाशंकर, श्रीमती सपना नामदेव, श्री अशोक कुमार, श्री राहुल मेवाड़ा, श्री रघु दयाल पंचम, श्री सुनील कुमार, श्रीमती पीयूषा देशमुख, श्री राहुल तथा श्रीमती सुहानी शामिल हैं।
विद्यालय परिवार ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की परंपरा को बनाए रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर