VISITORS

0 1 7 9 1 7

July 28, 2026 3:12 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खंडवा : यूसीसी के विरोध में एमआईएम का प्रदर्शन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल खण्डवा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के खंडवा आगमन पर नगर निगम चौराहा खंडवा में AIMIM कार्यकर्ताओं द्वारा UCC बिल के विरोध में प्रदर्शन किया गया मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूसीसी का विरोध जताया।

कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कई AIMIM कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और उन्हें पुलिस वाहन से थाने ले जाया गया।

लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे

AIMIM नेताओं का कहना है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर उनकी पार्टी की गंभीर आपत्तियां हैं और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। वहीं पुलिस और प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक कार्रवाई की गई है।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि यूसीसी को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल और विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं।

इन्हे लिया था हिरासत में 

विरोध प्रदर्शन मे अब्दुल्लाह फारूकी  युवा शहर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी मोहसिन खान  पूर्व जिला अध्यक्ष वहीद मंसूरी जिला उपाध्यक्ष हाजी मुन्ना पार्षद साहब मुस्तकीम तिगाला  युवा नेता  इप्पू भाई परवेज खान एवं अन्य AIMIM कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर