VISITORS

0 1 7 9 1 7

July 28, 2026 3:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

प्रस्फुटन समितियों कार्य समीक्षा आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया सीहोर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखण्ड सीहोर द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन पी.एम. ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, सीहोर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पारुल उपाध्याय, जिला समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला सीहोर उपस्थित रहीं। प्रदीप सिंह सेंगर, विकासखण्ड समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखण्ड सीहोर द्वारा किया गया।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन

बैठक सह प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके पश्चात विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी एवं ग्राम विकास से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य समितियों को भी प्रेरित किया गया कि वे अपने क्षेत्रों में समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करें।

मुख्य अतिथि श्रीमती पारुल उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी समितियों से नियमित बैठकें आयोजित करने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा स्वच्छता, नवांकुर सखियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। आगामी माह की गतिविधियों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई।

आयोजित होने वाली गतिविधि

इस अवसर पर प्रदीप सिंह सेंगर ने आगामी माह अगस्त में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त 2026 को स्वच्छता पर्व/पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम, हरियाली यात्रा, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, तिरंगा यात्रा तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के प्रवेश अभियान एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न समसामयिक लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित प्रतिभागियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, ग्रामीण युवाओं को कौशल एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रमों से जोड़ने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रस्फुटन समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित सामाजिक गतिविधियों का संचालन करेंगी, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी, जल संरक्षण एवं स्वच्छता को जन-आंदोलन के रूप में संचालित किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के नवीन प्रवेश अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर पौधा का रोपण किया गया।
इस बैठक सह प्रशिक्षण में समस्त नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, मेन्टर्स एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रवि कुमार सोनी एवं अनिल सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर