VISITORS

0 1 0 1 7 3

June 9, 2026 3:51 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 3:51 am

सिंगरौली : शराब पीकर वाहन चलने वालो पर कार्यवाही

यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 ट्रक चालकों पर की गई कार्यवाही वाहन को जप्त कर भेजा गया न्यायालय

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली / पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07-8.06. 2026 की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 07-08.06. 2026 को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड, अमलोरी तिराहा,एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान लगभग 43 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई कि शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है 5 ट्रक वाहन के चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा 05 वाहनों पर 55000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है एवं शेष वाहनों का निराकरण आगामी दिनों में किया जाएगा,

 

 

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर