VISITORS

0 1 7 7 6 2

July 24, 2026 6:28 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

21 नव आरक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली। पुलिस विभाग की भर्ती प्रक्रिया के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने 21 नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने सभी नव आरक्षकों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल पुलिस सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। वर्ष 2025 की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिला सिंगरौली को कुल 198 नव आरक्षक प्राप्त हुए हैं। चिकित्सीय परीक्षण, चरित्र सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। 21 नियुक्ति पत्रों के वितरण के साथ जिले में अब तक कुल 87 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर